प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में हैं. प्रियंका चोपड़ा ने इस किताब में फिल्म इंडस्ट्री में हुए उनके साथ कई बुरे अनुभवों को शेयर किया है.

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में हैं. इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी के कई राज (secret) खोले हैं. इस किताब में उन्होंने एक डायरेक्टर का जिक्र किया है जिन्होंने प्रियंका को सिडक्टिव सॉन्ग में उन्हें अपने सारे कपड़े उतारने के लिए कहा था. जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया. प्रियंका ने अपने किताब में कई सारे राज खोले हैं. प्रियंका ने बुरे अनुभवों को शेयर किया प्रियंका चोपड़ा ने अनफिनिश्ड किताब में फिल्म इंडस्ट्री में हुए उनके साथ कई बुरे अनुभवों को शेयर किया है

प्रियंका चोपड़ा ने इस किताब में फिल्म इंडस्ट्री में हुए उनके साथ कई बुरे अनुभवों को शेयर किया है. ये बुरे अनुभव उस Time के हैं जब वह अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं. प्रियंका ने अनफिनिश्ड किताब में एक सॉन्ग के शूटिंग का जिक्र किया है. यह एक सिडक्टिव सॉन्ग था. इस सॉन्ग में प्रियंका को अपने कपड़ों को एक-एक करके उतारना था. क्योंकि ये एक बड़ा सॉन्ग था. इस सॉन्ग के शूट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने डायरेक्टर से एक्स्ट्रा बॉडी लेयर पहने के लिए पूछा था ताकि वह वह अपनी स्किन को न दिखा सकें. प्रियंका ने अपने अनफिनिश्ड किताब में लिखा, 'डायरेक्टर ने कहा कि मैं अपने स्टाइलिस्ट से बात करूं तो मैंने उन्हें कॉल किया और संक्षेप में वो परिस्थिति समझाई और डायरेक्टर को फोन दे दिया. वो मेरे सामने खड़े थे.'