गैस सब्सिडी का पैसा अकाउंट में आ रहा है | जो हमें पता होना चाहिए कभी-कभी बैंक वाले की गलती के कारण पैसे अकाउंट में नहीं आता |वैसे तो सब्सिडी क़ा पैसा अब ३० से ३५ रुपये सीमित रह गए है लेकिंग फिर भी हमे पता होना चाहिए की हमारे पैसा हमारे अकाउंट में आया की नहीं |
वैसे तो सब्सिडी का पैसा अपने आप आपके रजिस्टर बैंक अकाउंट में चला जाता लेकिन कभी कभी बैंक वालो की गलती के करना पैसा हमारे अकाउंट में नहीं आता है इसलिए हमे पता होना चाहिए की पैसा आया की नहीं उसको चेक करने के लिए आप अपने मोबाइल फ़ोन और कंप्यूटर से पता लगा सकते है उसके लिए आपको अपने मोबाइल और कंप्यूटर का ब्राउजर ओपेन करें उसके बाद उसमें में www.mylpg.in टाइप करें। अब आपको दाहिनी ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखेगी उनमें से अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जो कि आपके सर्विस प्रोवाइडर की होगी। अब सबसे ऊपर राइट साइड की ओर साइन-इन और न्यू यूजर का विकल्प मिलेगा। अब यदि आपने पहले से अपनी आईडी बना ली है तो साइन-इन करें और नहीं बनाई है तो न्यू यूजर पर क्लिक करके अपनी आईडी बना लें।
इसके बाद लॉगिन करने पर आपको दाहिनी ओर व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री दिखाइ डेगा इस पर क्लिक करने पर आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिली है और कब मिली है। वहीं अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करके अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
अगर आपने अपना एलपीजी आईडी को अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर से मिलकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। साथ ही आप 18002333555 पर फ्री में कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

0 Comments