ऑनलाइन पता करें नजदीकी आधार सेंटर कहा है? इन स्टेप्स को करें फॉलो



Aadhaar Card Enrollment Center: आधार कार्ड आज के Time पर सबसे अहम डॉक्यूमेंट में से एक हो चुका है. और समय समय पर आधार कार्ड में कई बदलाव आते रहते हैं जिसके कारण कई बार आपको आधार कार्ड सेंटर जाना पड़ता है या फिर लोगों को ऑनलाइन तरीके अपनाने पड़ते हैं. लेकिन अगर आप ऑनलाइन तरीका जानते है तो हम आपकी इसमें थोड़ी और मदद करने वाले हैं.
आज आपको हम बताएंगे कि कैसे आप अपने आधार कार्ड के नजदीकी सेंटर का पता लगा सकते हैं. अगर आपको अपने आधार कार्ड में कोई भी बदलाव कराना है तो आप अपने नजदीकी आधार सेंटर पर इसे अपडेट करा सकते हैं.

इसके लिए आपको सबसे पहले Uidai के वेबसाइट को ओपन करना होगा. और वेबसाइट को लॉगइन करना होगा लॉगिन करने के बाद आपको MY Aadhaar की सूची में जाकर Get Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. अब इसी टैब पर Locate an Enrollment Center ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां पर एक विंडो खुलेगा. यहां आपसे आपके सिटी स्टेट का पिन, इत्यादि की जानकारी मांगी जाएगी .फॉर्म भरने के बाद जब अप्प संबित बटन पे क्लिक करोगे तो आपको आधार सेण्टर का लोकेशन मिल जायेगा