जैसे ही आपको पता है २०२० से कोरोना ने अपना कहर बरसाया है और कोरोना में हर दिन इम्यूनिटी को बढ़ाने की बात हो रही है. विटामिन सी की बात करे तो खासतौर पर डाइट में शामिल करने के लिए कहा जा रहा है | अगर आप लोग चाय पीने के शौकीन हैं, तो अब से लेमन टी यानी नींबू की चाय लेना शुरू कीजिए नींबू में विटामि सी की मात्रा पाई जाती है. नींबू की चाय में विटामिन-सी होने के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल के गुण होते हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ शरीर के संक्रमण को दूर करने का काम करते हैं. जानिए इसके और भी फायदे.

1. जुकाम, खांसी और खराश तीनो कोरोना के सामान्य लक्षण हैं. नींबू की चाय जुकाम और फ्लू के लक्षणों को कम करती है. इसके अलावा भी यह गले में दर्द की समस्या में भी राहत देती है. इस कोरोना काल में हर किसी को नींबू की चाय जरूर पीनी चाहिए.

2. नींबू एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक होता है. रोजाना नींबू की चाय पीने से संक्रमण की वजह से होने वाली बीमारियों के उपचार में मदद मिलती

3. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं,तो उसके लिए नींबू की चाय काफी फायदेमंद है. नींबू में कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है. जब चाय के रूप में इसका सेवन किया जाता है तो ये वजन कम करने का काम बहुत बेहतर तरीके से करता है.

4. नींबू की चाय (Lemon tea) हमारे शरीर के टॉक्सिन्स यानी विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है. और ये विषैले तत्व ही हमारे शरीर में संक्रमण और तमाम बीमारियों की वजह बनते हैं. 5. स्किन के लिए विटामिन-C काफी अच्छा माना जाता है. नींबू की चाय(Lemon Tea) पीने से स्किन की तमाम समस्याएं दूर होती हैं और चेहरे पर निखार आता है.

ऐसे तैयार करें चाय लेमन टी(Lemon Tea) बनाना बहुत आसान है. Lemon Tea तैयार करने के लिए आपको एक कप पानी अच्छी तरह से उबालना है. और इसके बाद थोड़ी सी अदरक डालकर उबालना है. अब आपको उबलते पानी में दो चुटकी चाय की पत्ती डालें और थोड़ा सा उबलने दें. जब पानी का रंग हल्का नारंगी हो जाए तब उसमे आप एक कप में छान लें और जरूरत के हिसाब से नींबू डालें और थोड़ा सा काली मिर्च का पाउडर डालें. इसके बाद स्वादानुसार शहद डालकर पिएं. चीनी का प्रयोग बिल्कुल न करें.

कई लोग अपने दिन की शुरुआत नींबू की चाय (Lemon Tea) के साथ करते हैं। इसके स्वास्थ्य फायदों को देखते हुए इसकी लोकप्रियता भी बढ़ी है। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको नींबू की चाय पीने के विभिन्न शारीरिक लाभ बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि लेमन टी के फायदे लेख में बताई जा रहीं स्वास्थ्य समस्याओं से कुछ हद तक बचाव और इनके लक्षणों को कम करने का काम कर सकते हैं, लेकिन यह किसी भी बीमारी का सटीक उपचार साबित नहीं हो सकते। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टरी इलाज को नजरअंदाज न करें। इसके अलावा, लेमन टी के नुकसान भी हो सकते हैं। आर्टिकल के अंत में हम इस विषय के संबंध में भी जरूरी जानकारी देंगे। नींबू की चाय (Lemon Tea) के फायदे – Benefits of Lemon Tea in Hindi लेमन टी (Lemon Tea) के फायदे के बारे में आपको नीचे पूरी जानकारी दी जा रही है।

1. वजन घटाने के लिए

एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार, नींबू (Lemon) में शरीर को डिटॉक्स करने का गुण पाया जाता है। साथ ही इसे लो-कैलोरी माना गया है, जिस कारण यह वजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, नींबू (Lemon) शरीर में वसा कम करने में मदद कर सकता है। इससे इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाने और हृदय संबंधी रोग के जोखिम कारकों को कम करने में मदद हो सकती है (1)।

2. एंटीबैक्टीरियल

नींबू की चाय (Lemon Tea) का सेवन अगर कोई कर रहा है, तो इसकी एंटीबैक्टीरियल एक्टिविटी उनके लिए लाभदायक हो सकती है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के अनुसार, नींबू की चाय (Lemon Tea) में एंटीबैक्टीरियल गतिविधि पाई जाती है और एंटीबैक्टीरियल गतिविधि बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है |

3. ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर को बेहतरीन तरीके से संचालित रखने के लिए भी नींबू की चाय (Lemon Tea) फायदेमंद हो सकती है। यह तो हम सभी को पता है कि नींबू की चाय (Lemon Tea) बनाने में नींबू का प्रयोग होता है और नींबू में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को बेहतरीन तरीके से संचालित करने में मदद कर सकता है  वहीं, अगर कोई रक्तचाप से संबंधित दवा का सेवन कर रहा है, तो वह नींबू की चाय (Lemon Tea)का सेवन के बारे में एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

4. रोग-प्रतिरोधक क्षमता

रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए भी नींबू की चाय (Lemon Tea) का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के अनुसार, नींबू की चाय (Lemon Tea) बनाने में उपयोग किए जाने वाले नींबू में इम्युनिटी बढ़ाने का गुण पाया जाता है। यह न केवल इम्युनिटी को बढ़ा सकता है, बल्कि संक्रमण से भी बचाने में मदद कर सकता है |

5. स्लो एजिंग के लिए

नींबू की चाय (Lemon Tea) का उपयोग एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने के लिए भी काम कर सकता है। दरअसल, नींबू में Antioxidants (प्रतिऑक्सीकारक) गुण होता है, जिस कारण यह Ageing प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। हालांकि, इस स्थिति में एक बार डॉक्टर की भी सलाह ली जा सकती है ।


6. Cold और फ्लू के उपचार हेतु

Normal cold और फ्लू के असर को कम करने के लिए भी नींबू की चाय (Lemon Tea)  फायदेमंद हो सकती है। ऐसा इसलिए मुमकिन हो सकता है, क्योंकि नींबू की चाय (Lemon Tea)  में प्रयोग होने वाले नींबू के रस में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिसका सेवन करने से यह कॉमन कोल्ड और फ्लू की समस्या को ठीक करने में Help कर सकता है । हालांकि, यह किस प्रकार लाभ पहुंचा सकता है, इस पर अभी अधिक वैज्ञानिक प्रमाण की आवश्यकता है। इसलिए, सर्दी और फ्लू के उपचार में इसका सेवन करने से पहले एक बार Doctor की सलाह अवश्य लें।

7. एंटीकैंसर गुण

सबसे पहले तो हम यह आपको बताना चाहेंगे कि कैंसर की स्थिति में केवल Medical ट्रीटमेंट के जरिए ही सुधार किया जा सकता है। घरेलू उपचार सिर्फ इससे बचाव और मेडिकल ट्रीटमेंट के प्रभाव को बढ़ाने में कुछ हद तक मददगार हो सकते हैं। नींबू की चाय (Lemon Tea)  का सेवन भी कुछ इसी बात पर निर्भर करता है।

दरअसल, नींबू एंटी-कैंसर एजेंट के रूप में कार्य कर सकता है। नींबू जैसे सिट्रस फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी पाई जाती है, जो शरीर को कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है। साथ ही यह कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद कर सकता है